Back to News

छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ - पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने लगाई फाँसी, वारदात से गांव में पसरा सन्नाटा

कोंडागांव 10 अप्रैल 2026 - छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोकोडी गांव निवासी धनेश्वर और उसकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए हुए थे। गुरुवार की रात दोनों जब वापस लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति धनेश्वर ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी सुखबती नेताम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।