Back to News

छत्तीसगढ़ - क्रेटा कार में बैठ कर BET BHAI 9 एप के जरिये IPL में सट्टा खेला रहे 03 सटोरिये गिरफ्तार, 04 लाख से अधिक का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - क्रेटा कार में बैठ कर BET BHAI 9 एप के जरिये IPL में सट्टा खेला रहे 03 सटोरिये गिरफ्तार, 04 लाख से अधिक का सामान जप्त

दुर्ग 07 अप्रैल 2026 - दुर्ग जिले की जामुल पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने ग्राम खेदामारा, नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा खेलाते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा IPL क्रिकेट मैचों पर “BET BHAI 9” लिंक के माध्यम से सट्टा संचालन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और एक स्कूटी जप्त की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर रेड कार्यवाही की गई और तीनों सटोरियों को सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलकर क्रेटा कार और स्कूटी का इस्तेमाल कर सट्टा संचालित कर रहे थे

गिरफ्तार सटोरियों डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28 वर्ष, मठपारा, जामुल), कुलेश्वर पटेल (28 वर्ष, खेदामारा, जामुल) और दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23 वर्ष, गणेश नगर, जामुल) शामिल हैं। इनके कब्जे से 03 मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max, Motorola सहित अन्य), 01 क्रेटा कार CG 07 BF 5311, मूल्य लगभग ₹3,00,000) और 01 स्कूटी (मेस्ट्रो, CG07CG7551, मूल्य लगभग ₹30,000) जप्त की गई। जप्ती की कुल कीमत लगभग ₹4,06,000 आंकी गई।

मामले में तीनो सटोरियों के खिलाफ धारा 5, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। जप्त मोबाइल फोन के परीक्षण में लगभग ₹2,50,000 से ₹3,00,000 तक ऑनलाइन लेनदेन पाया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।