Back to News

छत्तीसगढ़ - वर्दी पहन कर पत्नी के साथ हैलो रानी.. हाय रानी.. करना आरक्षक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड

छत्तीसगढ़ - वर्दी पहन कर पत्नी के साथ हैलो रानी.. हाय रानी.. करना आरक्षक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड

बिलासपुर 07 अप्रैल 2026 - पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। यह मामला बिलासपुर का है, जहां आरक्षक देवानंद कैवर्त ने पुलिस की वर्दी में रील बना कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद इसे वर्दी का दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण माना गया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस के आला अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर आरक्षक देवानंद कैवर्त को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र, बिलासपुर अटैच कर दिया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

बता दें कि आरक्षक देवानंद कैवर्त ने पुलिस की वर्दी में अपनी पत्नी के साथ हैलो रानी.. ​​हाय रानी…. गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।