Back to News

जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार

जांजगीर 25 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र के हिर्री गांव की है। आरोपी पिता की पहचान शिवाजी केवट के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि उसने अपने ही मासूम बच्चे पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब आरोपी की मां बच्चे को बचाने के लिए बीच बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इस घटना से साफ है कि आरोपी उस समय बेहद आक्रामक स्थिति में था और उसने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।