Back to News

सक्ती - Y N शर्मा के पदभार ग्रहण करते ही यातायात ब्यवस्था में होने लगा सुधार, सड़को पर दिखने लगे ट्रैफिक के जवान

सक्ती - Y N शर्मा के पदभार ग्रहण करते ही यातायात ब्यवस्था में होने लगा सुधार, सड़को पर दिखने लगे ट्रैफिक के जवान

सक्ती 06 फरवरी 2026 - अगर अधिकारी लापरवाह हो तो कर्मचारी भी लापरवाही बरतने लगते है और ऐसा ही विगत कई सालों से सक्ती के यातायात थाने में हो रहा था। पूर्व यातायात प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो साहब सिंगल सेलरी में डबल काम करते रहे और उनके मातहत अपनी मनमानी करते रहे लिहाजा सक्ती की ट्रैफिक ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

कुछ दिन पहले तक होता यह था कि शहर की ट्रैफिक ब्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय ट्रैफिक के जवान फुलवारी चौक को वसूली का अड्डा बना कर अवैध उगाही करते नजर आते थे। लेकिन जिस दिन से निरीक्षक Y N शर्मा ने यातायात विभाग की कमान संभाली है उसी दिन से शहर की बदहाल हो चुकी ट्रैफिक ब्यवस्था धीरे धीरे पटरी पर आने लगी है। यही वजह है कि अब ट्रैफिक के जवान फुलवारी चौक की वसूली को छोड़ कर भीड़भाड़ वाले जगहों पर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे है।

निरीक्षक Y N ने जिस तरह से अपने मातहतों पर नकेल कसा है वो तारीफ के काबिल है। अगर सब कुछ ऐसे ही चलते रहा तो पूर्व यातयात प्रभारी महोदय द्वारा फैलाये गए रायते को समेटने में Y N को ज्यादा वक्त नही लगेगा।