सक्ती 03 फरवरी 2026 - सालों से यातायात विभाग में अंगद की पैर की तरह जमे निरीक्षक कमल किशोर महतो को अब यातयात प्रभारी के पद से हटा दिया गया है।
02 फरवरी 2026 को SP ऑफिस से जारी आदेश के मुताबिक अब निरीक्षक कमल किशोर महतो की जगह निरीक्षक YN शर्मा को ट्रैफिक थाने की कमान सौंपी गई है। वर्तमान में निरीक्षक YN शर्मा SP ऑफिस में स्टेनो के पद पर तैनात थे। साफ सुथरी छवि और धार्मिक विचारधारा वाले निरीक्षक YN शर्मा के यातायात प्रभारी बनने पर शहर की बदहाल हो चुकी यातयात ब्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आने की उम्मीद जताई जा रही है। वही निरीक्षक कमल किशोर महतो के यातायात प्रभारी के पद से हटने पर ट्रांसपोर्टरों ने राहत की सांस ली है।
बताया जा रहा है कि यातायात प्रभारी रहने के दौरान निरीक्षक कमल किशोर महतो ने ट्रांसपोर्टरों का जीना मुश्किल कर दिया था। निरीक्षक कमल किशोर महतो की कारगुजारियों को लेकर cgwebnews.in ने बिना डरे लगातार खबरें प्रकाशित की थी लेकिन पूर्व SP ने इस पर संज्ञान नही लिया लेकिन अब सक्ती के नए कप्तान ने निरीक्षक कमल किशोर महतो को यातायात विभाग से हटा कर साफ संदेश दिया है कि अब जिले में बेहतर पुलिसिंग ब्यवस्था कायम रहेगी।